Monday 9 February 2015

अमरजीत मिश्रा - दमदार भोजपुरिया

अमरजीत मिश्रा - (41)
45 वर्ष, सामाजिक

जुझारू नेता


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जैसे शहर में उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधी करना ही अपने आप में बड़ी बात है। मुंबई में उत्तर भारतीयों के विकास एवं उनके उत्थान के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति समर्पित अमरजीत मिश्रा आज एक संस्था बन चुके है। जो किसी की परवाह न करते हुए अपनी माटी, भाषा और 
संस्कृति के प्रचार-प्रसार में वर्षो से समर्पित है।

20 जून 1969 को मुंबई में जन्मे अमरजीत मिश्रा को अपने परिवार से अपनी भाषा के साथ जो संस्कार और संस्कृति मिली उसको संजो के रखने के लिए उन्होंने सोसल कल्चलर आॅगानाइजेशन - अभियान के तहत हर साल सावन में पूरे मंुबई में कजरी महोत्सव करते है। उन्होंने 1989 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने की शुरूआत की जो आज भी जारी है, साथ ही दो विश्व भोजपुरी सम्मेलन मुंबई में करा चुके है।

1990 से 2000 तक इन्होंने जनसत्ता डेली में पत्रकारिता की है, उनके बाद ये भाजपा में शामिल हो गए और आज ये मुंबई भाजपा के महामंत्री पद पर आसीन है।

No comments:

Post a Comment