Monday 9 February 2015

बिपिन बहार - दमदार भोजपुरिया

बिपिन बहार  -  (40)
39 वर्ष, फिल्म

बवाली गीतकार


विपिन कुमार उपाध्याय यानी विपिन बहार पिछले सत्रह सालों में भोजपुरी के लोकगीत, गजल, भजन व सामयिक गीत मिलाकर कुल 4000 चार हजार से अधिक गीत लिख चुके हैं इनके गीतों को मनोज तिवारी मृदुल, कल्पना, इंदू सोनाली, पवन सिंह, खेंसारी लाल, निरहुआ, कुमार शानू, उदित नारायण, लखवीर सिंह लक्खा, पामेला जैन आदि गायकों ने अपनी आवाज दी है। इन्होंने कुछ फिल्मो में अभियन भी किये है। विश्व प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह द्वारा गाया हुआ एकमात्र भोजपुरी गीत भी बिपिन बहार का लिखा हुआ। 

बिपिन बहार सिवान जिले के बलऊं गांव में जन्में दिल्ली से पढ़ाई की हैं। बिपिन कभी सद्दाम, कभी बुश, कभी आतंकवाद या जनलोकपाल, कभी बिहारी मराठी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी अपनी कलम चलाकर भोजपुरी समाज का पक्ष रखते रहे हैं। मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा तत्पर रहे। राज ठाकरे विवाद हो या फिल्म फेडरेशन द्वारा भोजपुरी शूटिंग पर प्रतिबंध का मामला, बिपिन ने हमेशा आगे आकर जी जान से गलत की खिलाफत की। 2014 में गीतों की रीलिज फिल्में - तेरे नाम, शोला शबनम, चरणों की सौगंध, नगीना आदि हैं। शीघ्र प्रकाश्य पुस्तकें -- थेंथर मन (भोजपुरी कविता संग्रह) और धर्मांतरण का सच (धार्मिक विवेचना)हिंदी।

आलोचनाः
तु खालू तिरंगा, गोरिया हो ..... जैसे गीतों के रचयिता!

No comments:

Post a Comment